IND vs NZ Final: इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, संजू सैमसन की 89 रन की तूफानी पारी

IND vs ENG Semi Final Sanju Samson 89 runs India beat England
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली।

IND vs NZ Final: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन की 89 रन की तूफानी पारी

IND vs ENG Semi Final Result: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ अब भारत का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा।

संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस अहम मुकाबले में शानदार पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। सैमसन की इस पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मध्यक्रम ने भी तेज रन बनाए भारत की ओर से अन्य बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन, हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन, जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाए।

ये भी पढ़िए: IND vs ENG Semi Final: संजू सैमसन की 89 रन की तूफानी पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का विशाल लक्ष्य क्या इंग्लैंड हासिल कर पाए गा 

इंग्लैंड की ओर से जेमी बेथेल की शानदार पारी

253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से जेमी बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन बनाए। हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद इंग्लैंड टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

इसके अलावा विल जैक्स ने 35 रन, जोफ्रा आर्चर ने 19 रन, जॉस बटलर ने 25 रन बनाए। 

भारतीय गेंदबाजों ने दिलाई जीत

भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए।
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

IND vs NZ Final: अब न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

सेमीफाइनल में जीत के बाद अब भारत का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।

PUBLISHED BY:-MUKESH KUMAR, DATE:-06-03-2026 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ