Bihar Board 12th Result 2026 Out Today: 1:30 PM पर जारी होगा इंटर रिजल्ट, Direct Link से करें चेक

Bihar Board Inter Result 2026 check online
Bihar Board 12th Result 2026 आज 1:30 बजे जारी होगा

Bihar Board 12th Result 2026: आज 1:30 बजे जारी होगा इंटर का रिजल्ट

बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। Bihar School Examination Board (BSEB) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज, 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष Anand Kishor ने बताया कि शिक्षा विभाग के मंत्री Sunil Kumar द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा, जबकि इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव Dr. B. Rajendra भी मौजूद रहेंगे।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की है, जहाँ से छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से थोड़ी धीमी हो सकती है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “BSEB Inter Result 2026” लिंक पर क्लिक करने के बाद यह जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें या उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

🎓 Bihar Board 12th Result 2026

Check Your Result Online

अपना इंटरमीडिएट रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें

🔗 Check Result (Official Link 1) 🔗 Check Result (Official Link 2)

⚠️ अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है

इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया है और तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स  का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बिहार बोर्ड देश के उन बोर्ड्स में से एक है जो सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में आज दोपहर 1:30 बजे जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Pblished By: Mukesh Kumar, Date: 23-03-2026

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ