T20 World Cup 2026: मोहम्मद आमिर का बड़ा दावा – “पाकिस्तान क्वालिफाई करे या ना करे, भारत नहीं करेगा”

T20 World Cup 2026 – India Team vs Mohammad Amir Statement Controversy

“पाकिस्तान क्वालिफाई करे या ना करे, भारत नहीं करेगा!” – T20 वर्ल्ड कप के बीच मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान, सेमीफाइनल पर मचा बवाल...

आईसीसी मेन्स ICC Men's T20 World Cup के रोमांचक मुकाबलों के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी ने माहौल गर्म कर दिया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि चाहे पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे या नहीं, लेकिन भारत अंतिम चार में जगह नहीं बना पाएगा।

आमिर का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले की तैयारी में जुटी है।

भारत के सामने निर्णायक चुनौती

Suryakumar Yadav की अगुवाई में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार ने टीम की स्थिति को मुश्किल बना दिया था।

अब भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से है। इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर भारत जीतता है तो उसका सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने की पूरी संभावना है।

आमिर की भविष्यवाणी और बयानबाज़ी

टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण की शुरुआत से पहले ही मोहम्मद आमिर ने कहा था कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं।

हाल ही में एक शो के दौरान जब उनसे दोबारा भविष्यवाणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा, पाकिस्तान क्वालिफाई करे या ना करे, इंडिया नहीं करेगा।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इससे पहले आमिर भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ कहकर भी विवादों में आ चुके हैं।

पाकिस्तान की स्थिति: गणित पर टिकी उम्मीद

पाकिस्तान की राह भी आसान नहीं है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीत की जरूरत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 64 रन से जीत या लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.1 ओवर के भीतर मैच जीतना तभी नेट रनरेट के आधार पर वह न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पाएगा। 

ग्रुप में England cricket team और South Africa national cricket team पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। सेमीफाइनल का संभावित समीकरण ग्रुप-2 में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत या वेस्टइंडीज से भिड़ सकती है।

ये भी पढ़िए: T20 World Cup: ज़िम्बाब्वे पर बड़ी जीत, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी

दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से हो सकता है।

प्रोटियाज टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है और शानदार लय में नजर आ रही है। क्या सच होगी भविष्यवाणी? मोहम्मद आमिर का बयान क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि मैदान पर प्रदर्शन ही अंतिम सच साबित होता है। भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज को हराने में सफल रहती है, तो आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित हो सकती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान को भी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी।T20 World Cup 2026 का यह चरण बेहद रोमांचक हो चुका है। अब सबकी निगाहें India vs West Indies  और पाकिस्तान-श्रीलंका मुकाबलों पर टिकी हैं। आने वाले कुछ दिन तय करेंगे कि सेमीफाइनल की तस्वीर आखिर कैसी होगी।

PUBLISHED BY:-MUKESH KUMAR 
DATE:-28-02-2026

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ