
कोइलवर जमीन विवाद के बाद खान सर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट अपडेट
Khan Sir का यूनिवर्सिटी प्लान रुका: कोईलवर में जमीन विवाद के बाद नई जगह शिफ्ट होगा प्रोजेक्ट|जमीन के दाम अचानक 10 गुना बढ़ गए 1000 एकड़ में बनने वाली यूनिवर्सिटी रुक गई खान सर ने खुद बताई पूरी वजह।

पटना: चर्चित शिक्षक Khan Sir ने पटना के पास बड़े शैक्षणिक कैंपस का जो सपना देखा था, वह फिलहाल रुक गया है। कोइलवर इलाके में प्रस्तावित यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट जमीन से जुड़े विवाद और बढ़ती कीमतों के कारण आगे नहीं बढ़ सका।
खान सर ने हालिया बयान में कहा कि प्रोजेक्ट को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है, बल्कि इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
क्या था khan sir का पूरा प्लान?
जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित यूनिवर्सिटी करीब 1000 एकड़ जमीन पर विकसित की जानी थी। इसका लक्ष्य था:
लगभग 25,000 छात्रों के पढ़ाई और रहने की व्यवस्था
आधुनिक, आत्मनिर्भर (Self-Sustainable) कैंपस
प्रैक्टिकल लर्निंग मॉडल, टेक्निकल और मैनेजमेंट शिक्षा का इंटीग्रेटेड सिस्टम था। शुरुआती चरण में कुछ जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी थी और कई जमीन मालिकों को एडवांस राशि दी गई थी। लेकिन तब पर वो उस रेट में जमीन देने को तैयार नहीं है।
अचानक क्यों रुका प्रोजेक्ट?
खान सर के अनुसार, जैसे ही इलाके में बड़ी यूनिवर्सिटी बनने की खबर फैली, जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ गईं।
कई जमीन मालिकों ने पहले तय रेट पर रजिस्ट्री से इनकार कर दिया, कुछ ने कीमतें कई गुना बढ़ा दीं, एडवांस लेने के बावजूद समझौते टूट गए, इन परिस्थितियों में परियोजना की लागत और प्रक्रिया दोनों जटिल हो गईं, जिसके बाद फिलहाल इसे रोकने का निर्णय लिया गया।
अब क्या होगा आगे?
खान सर ने स्पष्ट किया है कि: यूनिवर्सिटी बनाने का सपना खत्म नहीं हुआ है. नई लोकेशन पर काम किया जाएगा इस बार जमीन खरीद प्रक्रिया अधिक गोपनीय रखी जाएगी उनका कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव लाना उनका लक्ष्य है और यह प्रोजेक्ट भविष्य में किसी दूसरी जगह साकार होगा।
बिहार के लिए क्यों अहम है यह प्रोजेक्ट?
अगर 1000 एकड़ में आधुनिक कैंपस बनता है तो: राज्य के छात्रों को बाहर जाने की जरूरत कम होगी, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल बनेगा फिलहाल, कोईलवर में यूनिवर्सिटी बनने की योजना भले रुक गई हो, लेकिन नई जगह इसे शुरू करने की तैयारी जारी है।
(डिस्क्लेमर)
यह रिपोर्ट सार्वजनिक बयानों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। जमीन से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
FAQ
Q1. खान सर की यूनिवर्सिटी कहां बननी थी?
Ans. पटना के पास कोइलवर इलाके में लगभग 1000 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित थी।
Q2. प्रोजेक्ट क्यों रुका?
Ans. जमीन की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी और रजिस्ट्री विवाद के कारण।
Q3. क्या यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट रद्द हो गया है?
Ans. नहीं, इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
Q4. कितने छात्रों की व्यवस्था का प्लान था?
Ans. करीब 25,000 छात्रों के लिए रेजिडेंशियल कैंपस का प्लान था।
DATE:-22-02-2026
0 टिप्पणियाँ