
अहमदाबाद में India vs South Africa T20 मैच की पहली पारी में SA ने बनाए 187 रन
India vs South Africa T20: पहली पारी खत्म, दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 187 रन | अब भारत के सामने 188 का लक्ष्य दिया है।

अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बना दिए हैं। अब मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, क्योंकि भारत को जीत के लिए 188 रन बनाने होंगे।
पहली पारी में उतार-चढ़ाव, बड़े शॉट्स और शानदार गेंदबाज़ी – सब कुछ देखने को मिला।
दक्षिण अफ्रीका कि बेटिंग
डेविड मिलर ने बदला मैच का रुख अपनी तूफानी पारी खेलते हुए
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे धमाकेदार पारी खेली David Miller ने।
उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन ठोकते हुए भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
साथ ही:
Dewald Brevis – 45 रन (29 गेंद)
Tristan Stubbs – 44 रन (24 गेंद)
Quinton de Kock – 6 रन
कप्तान Aiden Markram सस्ते में आउट
आखिरी 5 ओवरों में तेजी से रन बने और यहीं से मैच का संतुलन अफ्रीका की ओर झुक गया।
भारतीय गेंदबाज़ों ने की वापसी की कोशिश
भारतीय टीम की ओर से सबसे प्रभावशाली गेंदबाज़ रहे:
Jasprit Bumrah – 4 ओवर, 15 रन, 3 विकेट
Arshdeep Singh – 4 ओवर, 28 रन 2 विकेट
हालांकि बीच के ओवरों में रन रोकने में भारत को मुश्किल हुई, जिससे स्कोर 187 तक पहुंच गया।
मैच का टर्निंग पॉइंट
15वें ओवर तक स्कोर 150 के आसपास था, लेकिन मिलर और स्टब्स की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने अंतिम ओवरों में मैच की दिशा बदल दी।
अगर भारत को जीत दर्ज करनी है, तो 188 रन का पीछा करते समय एक मजबूत साझेदारी बेहद जरूरी होगी।
DATE:-22-02-2026
0 टिप्पणियाँ