Sukanya Samriddhi Yojana vs LIC Kanyadan – रिटर्न, टेबल तुलना, टैक्स लाभ, 2026 कैलकुलेशन

 

Sukanya Samriddhi Yojana vs LIC Kanyadan Policy Comparison Hindi

सुकन्या समृद्धि योजना vs एलआईसी कन्यादान पॉलिसी  कौन-सी है बेहतर? पूरी तुलना, फायदे-नुकसान, रिटर्न, जोखिम और सही चुनाव

भारत में बेटी के जन्म के बाद हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता होती है बेटी का भविष्य सुरक्षित कैसे हो? शिक्षा खर्च, शादी, मेडिकल जरूरतें – इन्हीं सब के बीच माता-पिता निवेश योजना खोजते हैं। आज दो नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) – केंद्र सरकार की बेटी बचत योजना और LIC कन्यादान पॉलिसी – बेटी-केंद्रित Life Insurance + Saving योजना, कई लोग मान लेते हैं कि दोनों समान हैं। लेकिन हकीकत में SSY सरकार की सेविंग योजना जबकि LIC कन्यादान – जीवन बीमा आधारित योजना है।

योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): सरकार द्वारा बेटियों के लिए बनाई गई स्मॉल सेविंग स्कीम। डाकघर व बैंक दोनों में खाता खोला जा सकता है। LIC कन्यादान पॉलिसी: यह LIC की Official योजना का नाम नहीं बल्कि LIC Jeevan Lakshya Plan का मार्केटिंग नाम है। इसमें पिता को Life Insurance Cover मिलता है बेटी के लिए राशि बचत के रूप में जमा होती है पिता की मृत्यु पर Premium माफ बेटी को पूरा लाभ मिलता है

आखिर आप क्या चाहते हैं? (Goal Comparison)

उद्देश्यSSYLIC कन्यादान
बेटी की शिक्षा/शादी का फंड मुख्य उद्देश्य लेकिन केंद्र बीमा सुरक्षा
पिता का Life-Coverनहीं मिलता मिलता है
जोखिम शून्य जोखिम – Govt Guarantee बीमा आधारित – कुछ जोखिम
लॉक-इन अवधि21 वर्ष15 – 25 वर्ष
रिटर्न प्रकारब्याज निर्धारित – सुरक्षितBonus + Sum-Assured

ब्याज व रिटर्न तुलना

SSY ब्याज दर

8.2% प्रति वर्ष (2024-25 Q1) – सरकार हर 3 महीने दर बदल सकती है

LIC कन्यादान रिटर्न क्या मिलता है?

  • Sum Assured
  • Reversionary Bonus
  • Final Additional Bonus

 औसत अनुमानित रिटर्न – 5% – 6%

गणना (Example Calculation)SSY Example

  • ₹18,000 प्रति वर्ष जमा
  • 15 वर्ष जमा
  • 8.2% ब्याज

➡ कुल जमा = ₹2,70,000
➡ मैच्योरिटी = ₹7,23,000 – ₹7,60,000
 लगभग 3 गुना Return

LIC कन्यादान Example

  • Sum Assured = ₹5,00,000
  • प्रीमियम = ₹21,000 / वर्ष
  • अवधि = 15 वर्ष

➡ कुल Premium = ₹3,15,000
➡ मैच्योरिटी = ₹4,50,000 – ₹5,50,000
👉 रिटर्न = 1.4 – 1.7 गुना
👉 मृत्यु पर Extra Life Benefit

जोखिम व सुरक्षा अंतर

योजनाजोखिमसुरक्षा
SSYकोई जोखिम नहीं – Govt Guaranteeपैसा सुरक्षित + ब्याज तय
LIC कन्यादान बोनस आधारित – कुछ अनिश्चितताLife Insurance – Highest Security (Death Case)

📌 LIC को IRDAI नियंत्रित करता है – सुरक्षित माना जाता है लेकिन Govt Guarantee नहीं

टैक्स लाभ

टैक्सSSYLIC
80C Deduction
मैच्योरिटी Tax-Free✔ 100%✔ टैक्स-Free
बीच में टैक्स?❌ नहीं⚠ हो सकता है

Withdrawal Rules

  • SSY – बेटी 18 पर 50% निकासी, 21 वर्ष पर पूरा पैसा
  • LIC कन्यादान – Loan सुविधा + मृत्यु पर तुरंत Settlement

कौन-सी योजना किसे लेनी चाहिए?

SSY Best यदि:

  • आप Govt सुरक्षित बचत चाहते हैं
  • बिना जोखिम ज्यादा Return चाहते हैं
  • ₹250 से खाता शुरू करना चाहते हैं

LIC कन्यादान Best यदि:

  • परिवार पिता की आय पर depend
  • Life-Cover + Saving दोनों चाहिए
  • Risk-Management प्राथमिकता है

सबसे मजबूत Plan: SSY + LIC = Saving + Life Protection

बेटी का भविष्य केवल भावनाओं से नहीं सही वित्तीय तैयारी से सुरक्षित होता है। अपने परिवार की स्थिति देखकर निर्णय करें – कौन-सी योजना आपके लिए बेहतर है।

FAQs

Q. क्या दोनों योजनाएँ साथ चल सकती हैं? 

Ans. हाँ

Q. SSY कब खुल सकता है?

Ans. जन्म से 10 वर्ष तक

Q. LIC कन्यादान Govt योजना है? 

Ans. नहीं – Marketing नाम

Q. बेटी 18 पर SSY का पूरा पैसा? 

Ans. केवल 50% – शिक्षा हेतु8

PBLICERED BY- MUKESH KUMAR 
DATE:-31-12-2025                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ