गूगल क्या है? | Google का इतिहास, काम और सेवाएं

गूगल क्या है - Google का इतिहास, काम करने का तरीका और सेवाएं | Google Information in Hindi
गूगल क्या है? जानिए इतिहास, काम करने का तरीका और इसकी अहम सेवाएं

गूगल क्या है?

गूगल (Google) एक विश्व-प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी कंपनी है जो इंटरनेट पर जानकारी खोजने, ईमेल भेजने, वीडियो देखने, मोबाइल चलाने और विज्ञापन करने जैसी सेवाएँ देती है।
इसका सबसे प्रसिद्ध प्रोडक्ट है  Google Search Engine, जहाँ हर दिन अरबों लोग अपनी ज़रूरत की जानकारी खोजते हैं।

गूगल का इतिहास (History of Google)

गूगल की शुरुआत सितंबर 1998 में दो छात्रों लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने की थी।

दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में रिसर्च कर रहे थे, जब उन्होंने एक सर्च इंजन बनाया जिसका नाम था BackRub
बाद में इस प्रोजेक्ट का नाम “Google” रखा गया, जो गणितीय शब्द Googol (1 के बाद 100 शून्य) से लिया गया है।                                                                     उनका उद्देश्य था:- दुनिया की सारी जानकारी को व्यवस्थित करना और सभी तक पहुंचाना।
गूगल की प्रमुख सेवाएँ (Google Services List)

1. Google Search - जानकारी खोजने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन।

2. Gmail - ईमेल भेजने और प्राप्त करने की मुफ्त सेवा।

3. YouTube - वीडियो देखने और अपलोड करने का प्लेटफ़ॉर्म।

4. Google Maps - दुनिया के किसी भी स्थान का नक्शा और रास्ता दिखाने वाली सेवा।

5. Google Drive - ऑनलाइन फाइल स्टोरेज और शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म।

6. Google Photos - फोटो और वीडियो को सुरक्षित रखने का आसान तरीका।

7. Google Chrome - तेज़ और सुरक्षित वेब ब्राउज़र।8. Android OS – मोबाइल चलाने के लिए गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम।

9. Google Ads / AdSense – विज्ञापन दिखाने और पैसे कमाने की सेवाएँ।

10. Google Cloud - डेटा स्टोरेज, ऐप होस्टिंग और AI टूल्स की क्लाउड सेवा।

गूगल का बिजनेस मॉडल

गूगल का मुख्य आय स्रोत है विज्ञापन (Ads)। जब कोई व्यक्ति गूगल सर्च, YouTube या वेबसाइटों पर Ads देखता या क्लिक करता है।तो गूगल को उससे आयहोती है Google AdSense की मदद से वेबसाइट मालिक भी अपने ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं।

भारत में गूगल की भूमिका

भारत गूगल के सबसे बड़े यूज़र देशों में से एक है।

गूगल ने भारत के लिए कई स्थानीय सेवाएँ विकसित की हैं जैसे Hindi Search, Google Pay, Google News (India) आदि। इसके अलावा, “Google for India जैसे प्रोजेक्ट्स के ज़रिए यह ग्रामीण और शिक्षा क्षेत्र में भी योगदान दे रहा है।

गूगल कैसे काम करता है?

1. Crawler (Bot) वेबसाइटों से जानकारी इकट्ठा करता है।

2. Indexing System उस जानकारी को गूगल के डाटाबेस में स्टोर करता है।

3. Ranking Algorithm यह तय करता है कि कौन-सा रिज़ल्ट पहले दिखाया जाए।

4. यूज़र के सवाल के हिसाब से सबसे प्रासंगिक (Relevant) परिणाम दिखाए जाते हैं।

गूगल का भविष्य

गूगल अब Artificial Intelligence (AI), Machine Learning, और Quantum Computing जैसी नई तकनीकों में भी निवेश कर रहा है।इसका लक्ष्य है :- टेक्नोलॉजी को और स्मार्ट, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बनाना हैं।

निष्कर्ष

गूगल ने दुनिया को इंटरनेट से जोड़ने का तरीका ही बदल दिया है। आज यह केवल एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि हमारी डिजिटल लाइफ का सबसे बड़ा हिस्सा बन चुका है।अगर आप ऑनलाइन दुनिया में कुछ सीखना, देखना या कमाना चाहते हैं:- तो गूगल हमेशा आपके साथ है।

     PUBLICED BY MUKESH KUMAR 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ